तारापुरी में वसीम और उसके भाई अनस की मीट की दुकान है। मंगलवार सुबह के समय पुलिस को सूचना मिली थी कि दुकान पर टाटा मैजिक गाड़ी में मांस भरकर आया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने वसीम की दुकान से करीब तीन क्विंटल मांस बरामद किया है। आरोपी वसीम और शाह आलम को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ कोतवाली का कहना है की मीट के सैंपल भरवा कर जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रथम दृष्टया पता चला है कि मीट गोवंश का है।
पकड़े गए वसीम और शाहआलम ने बताया किठौर के राधना में और अन्य जंगल में गोवंश का कटान करते थे। दिन निकलने से पहले ही मांस को लिसाड़ी गेट क्षेत्र की दुकानों पर लाकर सप्लाई होता था। आरोपियों ने यह भी बताया कि हापुड रोड पर भी मांस एक फैक्ट्री में पहुंचाया जाता था।
सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिस जंगल में गोवंश काटने की बात कही गई है वहां भी पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।