फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव फेज 3: पहले मतदान फिर, दूजा काम, शादी की रस्मों के बीच मतदान करने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

Sun, 20 Feb 2022 02:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जालौन

सार

जालौन में तीसरे चरण के चुनाव के दौरान दुल्हा और दुल्हन मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचे। कहा कि लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन
UP Election 2022 - मतदान के लिए बूथ पर पहुंचे दुल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण का मतदान जारी है। जिला जालौन में भी वोटिंग के लिए लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, भारी साहलग होने के चलते शादी समारोह भी जारी हैं। इसी बीच जिले के कुछ बूथों पर दूल्हा और दुल्हन सुबह ही मतदान के लिए पहुंचे। इससे उन्होंने सभी को पहले मतदान फिर, दूजा काम का संदेश दिया।

विज्ञापन


उरई सदर विधानसभा सीट पर उरई शहर स्थित तुलसी नगर के बूथ पर सुबह शादी के बाद विदाई होते ही गरिमा दुबे मिश्रा अपने पति के साथ वोट डालने पहुंचीं। इनकी बरात लखीमपुर से आई थी। गरिमा के पति अभिषेक लखनऊ में वाणिज्यकर अधिकारी के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह वोट के महत्व को समझते हैं, उनकी पत्नी ने विदाई के बाद ससुराल चलने से पहले वोट देने की इच्छा जताई थी। इसलिए उन्होंने उन्हें पहले वोट कराया। गरिमा ने बताया कि यह आखिरी बार जिले में मेरा वोट था, ऐसे में मैं यह मौका छोड़ना नहीं चाहती थी।

उधर, विधानसभा माधौगढ़ के कोंच कस्बे के निवासी राहुल शादी के बाद पत्नी को विदा कराकर घर ले जा रहे थे, लेकिन इससे पहले उन्होंने सीधे मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इसके बाद वह दुल्हन को घर लेकर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सारे कामों के साथ मतदान करना भी उतना ही जरूरी है। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें