यूपी बोर्ड के रिजल्ट में इस बार शहर की रैंकिंग सुधरी है। बोर्ड ने इंटरमीडिएट में इस बार शहर को प्रदेश में 9वां स्थान दिया है जबकि पिछले साल 21 वां स्थान था। वहीं हाईस्कूल में शहर को छठवां स्थान मिला जबकि पिछले साल 19 वां स्थान था।
इस बार हाईस्कूल में शहर से कुल 62,398 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 34,117 छात्र और 28,281 छात्राएं थीं। इनमें 48,315 पास घोषित किए गए हैं। इंटरमीडिएट में 56,556 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 44,927 ने सफलता हासिल की है। पिछले पांच सालों में इस बार की रैंकिंग सबसे अच्छी है।
पांच सालों में ऐसे बदली शहर की रैंकिंग
इंटरमीडिएट
वर्ष रैंकिंग
2014 34
2015 19
2016 09
2017 21
2018 09
हाईस्कूल
2014 17
2015 25
2016 25
2017 19
2018 06