फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के लिए 1131.87 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट मंजूर

Wed, 18 Jul 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नई दिल्ली में कहा कि हिमाचल को भारत सरकार की ओर से 1131.87 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं मंजूर की गई हैं।

विज्ञापन


इन प्रोजेक्टों में वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने जल संरक्षण के लिए 708.87 करोड़ रुपये और बागवानी विभाग के तहत हिमाचल प्रदेश समेकित मशरूम विकास परियोजना के लिए 423 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

दोनों प्रोजेक्ट भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामले विभाग ने हिमाचल के लिए मंजूर की हैं। सीएम जयराम ठाकुर इन दिनों नई दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। बागवानी मंत्री महेेंद्र सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली में इन प्रोजेक्टों के मंजूर होने की बधाई दी। 

विज्ञापन

किसानों की आमदनी को एेसे किया जाएगा दोगुना

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आमदनी को जल संरक्षण की पहल के माध्यम से दोगुना करने के लिए राज्य सरकार ने हिमाचल को 4751.24 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित होने वाली परियोजना तैयार की है।

इस प्रोजेक्ट का प्रथम चरण 708.87 करोड़ रुपये का होगा। इसी को मंजूरी मिली है। इसमें चैकडैम, कुएं, कूहलें और अन्य जल संरक्षण ढांचे तैयार किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 423 करोड़ रुपये की समेकित खुंब विकास योजना राज्य के बागवानी समुदाय के लिए मील का पत्थर साबित होगी। यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल किसानों की आय को दोगुना करने बल्कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर देेने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

मोदी ने ‘मन की बात’ में मशरूम की खेती का जिक्र किया था : सीएम 

दोनों परियोजनाएं राज्य सरकार ने पिछले तीन महीनों में तैयार की है और केंद्र सरकार ने इनकी स्वीकृति दी है। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोगों के लिए यह प्रसन्नता का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मशहूर कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रदेश में मशरूम की खेती का जिक्र किया था।

इस परियोजना से राज्य में मशरूम की खेती को बढ़ावा मिलेगा। मशरूम की सभी किस्में उगाने के अलावा मशरूम की खेती का उच्च ज्ञान भी प्राप्त किया जाएगा। यह राज्य के किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें