प्राइमरी स्कूलों में ये बच्चे अंग्रेजी माध्यम में पढ़ रहे हैं। घाटी में करीब 181 बच्चों का नर्सरी और केजी कक्षा में दाखिला हो गया है। एसडीएम काजा जीवन नेगी ने बताया कि स्कूलों में कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।
इधर, कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा कि निजी स्कूलों को टक्कर देने के लिए सरकारी स्कूलों में इस तरह की पहल होनी चाहिए। राज्य पुरस्कार सम्मान से अध्यापिका गटुक ने बताया कि काजा
प्रशासन के सहयोग से स्पीति में सबसे पहले नर्सरी और केजी की कक्षाएं शुरू की गई हैं। स्पीति में 70 प्राइमरी स्कूल हैं। प्रशासन के सहयोग से यह संभव हो सका है।