फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-17 और अंडर-14 की टीमें बनीं सीबीएसई की नेशनल चैंपियन

विज्ञापन
15jjrp05- अंडर-17 और अंडर-14 की हैंडबाल टीमें, जो सीबीएसई की नेशनल चैंपियन बनी। स्रोत : स्कूल - फोटो : Archive
विज्ञापन
झज्जर। कुरुक्षेत्र के मदर टेरेसा मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप-2026 में एचडी साल्हावास की अंडर-14 और अंडर-17 दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते। इस उपलब्धि पर एचडी प्रबंधन समिति दोनों टीमों को एक-एक लाख रुपये और कोच नकुल जाखड़ को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि देगी।
विज्ञापन

कोच नकुल जाखड़ ने बताया कि अंडर-17 टीम ने फाइनल में ओमान को 23-16 से हराया, जबकि अंडर-14 टीम ने दिल्ली कैंट को 17-12 से पराजित कर खिताब जीता। दोनों टीमों ने लीग पूल में भी शीर्ष स्थान हासिल किया। अंडर-17 टीम के जतिन और अंडर-14 टीम के रिंकू को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। दोनों खिलाड़ी साल्हावास के निवासी हैं।
विद्यालय में हैंडबॉल की शुरुआत रामभगत जाखड़ ने की थी। सेवानिवृत्ति के बाद भी वह खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। वर्तमान कोच नकुल जाखड़ भी उनके शिष्य रहे हैं। विद्यालय की टीम लगातार 24 वर्षों से जिला चैंपियन बन रही है।
विज्ञापन

एचडी ग्रुप के निदेशक रमेश गुलिया ने कहा कि एक ही विद्यालय की दो टीमों का राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा साबित कर सकते हैं। उपलब्धि पर सचिव विशाल नेहरा, हेमंत गुलिया, प्राचार्य प्रीति राठी और एक्टिविटी इंचार्ज कमलेश ढिल्लों ने खिलाड़ियों व कोच को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें