बहादुरगढ़। जिला क्रिकेट संघ झज्जर की ओर से अंडर-16 क्रिकेट टीम के चयन के लिए ट्रायल 24 अप्रैल को कराया जाएगा। संघ के निदेशक देवेन राठी ने बताया कि ट्रायल झज्जर क्रिकेट ग्राउंड सेक्टर-9 ए बहादुरगढ़ में सुबह सात बजे से किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी क्रिकेट किट और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आएंगे।
निदेशक ने बताया कि खिलाड़ियों को क्यूआर कोड युक्त जन्मप्रमाण पत्र, 2023-24 से 2025-26 तक की मार्कशीट, सभी सत्रों के बोनाफाइड लेटर, पीवीसी आधार कार्ड, आधार अपडेट हिस्ट्री (यदि लागू) व पासपोर्ट फोटो लाना अनिवार्य है।
फिटनेस टेस्ट में दो किमी दौड़ नौ मिनट में पूरी करनी होगी। खिलाड़ी का जन्म 1 सितंबर 2010 से 31 अगस्त 2012 के बीच होना चाहिए। अन्य राज्य से खेलने वाले खिलाड़ियों को एनओसी लानी होगी।