फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेजों में यूजी प्रवेश: स्टाफ की अनुपस्थिति पर उच्चतर शिक्षा विभाग सख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान स्टाफ सदस्यों की अनुपस्थिति से विद्यार्थियों को असुविधा हो रही है। इसे देखते हुए उच्चतर शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।
विभाग ने राज्य के सभी कॉलेजों को स्टाफ की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, एडिड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के प्रिंसिपलों को पत्र भेजा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी है। छात्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने और प्रत्यक्ष खुली काउंसिलिंग में भाग लेने कॉलेजों में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया गया कि प्रवेश समिति के सदस्य और स्टाफ मौजूद नहीं रहते। इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश समिति के सदस्यों और अन्य स्टाफ को कॉलेज परिसर में उपस्थित रहना होगा। उन्हें शाम 4 बजे तक या प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने तक कॉलेज में मौजूद रहना अनिवार्य है। यह निर्देश फिजिकल ओपन काउंसिलिंग के दौरान लागू होगा। इसका उद्देश्य छात्रों को बिना बाधा के प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में मदद करना है। लापरवाही पर विभाग ने गंभीरता से कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें