फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुछकवास में दो ट्राॅले टकराए, एक चालक गंभीर

विज्ञापन
02jjrp05 छुछकवास में हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। छुछकवास गांव के पास वीरवार सुबह करीब 11.30 बजे एक ट्राॅले को पीछे से दूसरे ट्राॅले ने टक्कर मार दी। पीछे वाले ट्राले का चालक पंजाब निवासी श्रीपाल घायल हो गया। एंबुलेंस से नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब के मुनक निवासी श्रीपाल ने बताया कि वीरवार को करीब 11.30 बजे वह ट्राॅला लेकर छुछकवास की तरफ जा रहा था। जब वह छुछकवास के पास पहुंचा तो सामने चल रहे वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे वह ट्राॅले को कंट्रोल नहीं कर पाया और आगे वाले ट्राॅले से जा टकराया। पीछे से एक गाड़ी भी उसके ट्राॅले से टकरा गई। हालांकि गाड़ी चालक को कोई चोट नहीं आई। श्रीपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें