फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: मुंबई के बिल्डर की हत्या करने वाले दो शूटर गिरफ्तार, पिछले हफ्ते मुठभेड़ में ढेर दो लाख का इनामी मनीष भी था हत्या में शामिल

Tue, 29 Mar 2022 07:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार राहुल शर्मा उर्फ राम वर्ष 2013 में मुंबई के निरमल नगर निवासी विजय पुजारी उर्फ बट्टा की हत्या में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और तभी से फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए शूटर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के विरार में पिछले माह चर्चित बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान की हत्या में वांछित दो शूटरों को एसटीएफ वाराणसी यूनिट ने मंगलवार को चितईपुर के आनंद नगर कॉलोनी से गिरफ्तार किया। आरोपी दोनों शूटरों को न्यायालय में पेश करने के बाद विरार पुलिस साथ में मुंबई ले गई। एसटीएफ की पूछताछ में सामने आया कि शूटरों ने दो लाख इनामी मनीष सिंह सोनू के संग दिनदहाड़े गोलियां बरसा कर बिल्डर की हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


एसटीएफ वाराणसी यूनिट के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के अनुसार गिरफ्तार सिंधोरा थाना के कटौना बराव निवासी राहुल शर्मा उर्फ राम व कपसेठी थाना के लोहारडीह निवासी अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर ने पिछले माह 26 फरवरी को मुंबई के विरार थाना अंतर्गत डी-मार्ट के सामने चर्चित बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की थी।

वारदात की तफ्तीश मीरा भाइंदर वसई विरार क्राइम ब्रांच कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए दोनों शूटरों की लोकेशन वाराणसी में मिलने के बाद विरार क्राइम ब्रांच ने यूपी एसटीएफ से संपर्क किया। एसटीएफ वाराणसी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को सूचना मिली कि दोनों शूटर चितईपुर के आनंद नगर कॉलोनी में छिपे हैं।
विज्ञापन

 

घेराबंदी कर टीम ने राहुल शर्मा उर्फ राम व अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर को दबोचा। शूटर राहुल शर्मा काफी समय से ईस्ट मुंबई के सांताक्रूज के गोलीवार में रहता था। दोनों से पूछताछ में एसटीएफ को जानकारी मिली कि 21 मार्च को लोहता में हुई मुठभेड़ में ढेर दो लाख का इनामी मनीष सिंह उर्फ सोनू के अलावा एक और बदमाश भी हत्या में शामिल था। इसकी तलाश में एसटीएफ लगी हुई है। न्यायालय में दोनों शूटरों को पेश करने के बाद विरार पुलिस दोनों को अपने साथ मुंबई ले गई।
 

तीन हत्या में वांछित था शूटर राहुल, मनीष का था करीबी

एसटीएफ के अनुसार गिरफ्तार राहुल शर्मा उर्फ राम वर्ष 2013 में मुंबई के निरमल नगर निवासी विजय पुजारी उर्फ बट्टा की हत्या में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और तभी से फरार चल रहा था। फरारी के दौरान ही वर्ष 2013 में राहुल ने मुंबई के रहने वाले अजील शेख पर फायरिंग की थी। वर्ष 2015 में मीरारोड थाना अंतर्गत पुष्पक होटल के पास बंटी प्रधान की गोली मारकर हत्या की थी।

बिल्डर समर चौहान की हत्या के साथ ही तीनों घटनाओं में वह वांछित चल रहा था। जबकि कपसेठी निवासी अभिषेक सिंह पर भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद यह सीधे बनारस और पूर्वांचल का रुख करते थे। एसटीएफ को यह भी जानकारी मिली है कि हत्या को अंजाम चार शूटरों ने दिया था।
विज्ञापन

इसमें मनीष सिंह सोनू मुठभेड़ में मारा गया और उस समय बाइक से एक और आरोपी जो भाग निकला था, संभवत: वह भी बिल्डर की हत्या में शामिल था। शूटरों ने एसटीएफ को बताया कि बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद मनीष सिंह सोनू मुंबई में ही शरण लेता था। पिछले तीन-चार साल से वह मुंबई में रह रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें