राहनीनाला में एक गाड़ी को ओवरटेक करते चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार 200 मीटर दूर ढांक में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलाें को निकाल कर मनाली अस्पताल पहुंचाया।
इस हादसे में राकेश कुमार (26) पुत्र धर्म सिंह गांव रोजा जलालपुर ग्रेटर नोयडा तहसील दादरी (उत्तर प्रदेश) और नीरज (25) गांव मिल्क लच्छी डाकघर विसरख तहसील दादरी थाना विसरख (उत्तर प्रदेेेश) की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
घायलों में चालक गौरव चंदेल (34) पुत्र प्रताप सिंह चंदेल गांव व डाकघर खुडला तहसील सरकाघाट जिला मंडी, रितेश नागर (22) पुत्र दया राम गांव रोजा जलालपुर तहसील दादरी नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश), विकास तिवारी (30) पुत्र मूल चंद गांव रोजा जलालपुर डाकघर रोजा याकूबपुर नोएडा (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं।
घायलों में गौरव और रितेश को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों के मुताबिक वे बुधवार को अपने वाहन से मनाली पहुंचे थे और वीरवार को रोहतांग घूमने जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों शवों को मनाली पहुंचा दिया है। घटना की सूचना मृतकों और घायलों के परिवार वालों को दे दी गई है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि इस सबंध में पुलिस थाना मनाली में आईपीसी की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि घायलों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं और इलाज प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है।