फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: खगड़िया में दामाद-ससुर को कुचला, कटिहार में नाबालिग की हादसे में मौत पर हंगामा

Mon, 21 Nov 2022 01:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया/कटिहार

सार

खगड़िया में दामाद-ससुर की चारपहिया वाहन ने जान ले ली, जबकि कटिहार में नाबालिग की अनियंत्रित ट्रक ने कुचल डाला। दोनों ही घटनास्थलों पर हादसे के बाद लोगों ने विरोध में सड़क जाम रखा।

विज्ञापन
खगड़िया हादसे के बाद मृतक के साथ शोकाकुल परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली और सीवान में रविवार रात के हादसों के बाद सोमवार को भी बिहार में दो जिलों में तीन की मौत हो गई। खगड़िया में दामाद-ससुर की चारपहिया वाहन ने जान ले ली, जबकि कटिहार में नाबालिग की अनियंत्रित ट्रक ने कुचल डाला। दोनों ही घटनास्थलों पर हादसे के बाद लोगों ने विरोध में सड़क जाम रखा। कटिहार में कोढ़ा के तीनपनिया में हादसे से गुस्साए लोगों ने कटिहार-गेड़ाबाड़ी मुख्य सड़क जाम कर आगजनी की, जिससे एनएच 31 पर वाहनों की आवाजाही घंटों प्रभावित रही।

विज्ञापन


पिता के दाह संस्कार से लौटते समय हादसे में मौत
खगड़िया में चौथम थाना क्षेत्र के ठेरवा गांव के पास हुए हादसे में जान गंवाने वाले निरंजन सिंह और राजेंद्र सिंह के परिजनों ने बताया कि निरंजन अपने पिता के दाह-संस्कार के बाद चाचा ससुर राजेंद्र के साथ बाइक से भेरवा गांव लौट रहे थे। इनकी बाइक को तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने इतनी जबदस्त टक्कर मारी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया। रास्ते में ही एक-एक कर दोनों की सांसें थम गईं। इधर घटनास्थल पर उग्र लोगों ने कुछ देर के लिए रास्ता रोका, हालांकि घायलों को बेगूसराय ले जाते ही आवाजाही सामान्य हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें