फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हुए जानलेवा हमले के आरोपी दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई पुलिस ने चुनावी रंजिश से जुड़ी मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पांच मई 2024 को गोपालपुर गांव में दो पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ फायरिंग भी की गई थी। इसमें दस लोग घायल हुए थे। गोपालपुर निवासी अनिल कुमार सिंह ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया था कि उनके भाई पुष्पेंद्र सिंह और बच्चे कार से घर लौट रहे थे, तभी गांव के बाहर पहले से छिपकर बैठे शेर सिंह, कमलेश, राजेश, मुलायम, राजवीर सिंह व अन्य ने रास्ता रोककर गाली-गलौज की थी।
लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया था। आरोप लगाया गया था कि कमलेश ने तमंचे से पुष्पेंद्र के सिर पर प्रहार कर दिया था। अपनी जान बचाने के लिए पुष्पेंद्र पास के संजीव के घर में घुस गया था। आरोपियों ने पीछा करते हुए वहां भी मारपीट कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंचे नागेंद्र और कार्तिकेय पर भी हमला कर दिया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए थे। दूसरी ओर के राजवीर सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया था कि पुष्पेंद्र धाकरे ने उनके भाई कमलेश की बाइक को टक्कर मारी थी। इसके बाद तमंचा दिखाकर धमकी भी दी थी। उसके बाद सतीश, अनिल, पप्पू, सुनील समेत कई लोगों ने उनके पक्ष के सदस्यों पर हमला किया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थी। प्रभारी निरीक्षक दिवाकर प्रसाद सरोज ने बताया कि मामले में फरार चल रहे आरोपी राजेश और मुलायम को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया था। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें