फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलीवरी ब्वॉय से रुपये लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। नेशनल हाईवे-152 पर ढाकल गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने डिलीवरी ब्वॉय को डंडे से पीटकर 6500 रुपये लूटने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में घसो निवासी कृष उर्फ गिला और साहिल उर्फ रोहित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

घटना 13 नवंबर की शाम की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि तीसरे ओरीपी की तलाश जारी है।
मोहलखेड़ा निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डिलीवरी का काम करता है। 13 नवंबर को वह गांव पिंजूपुरा में पार्सल डिलीवर कर बाइक से नरवाना लौट रहा था। शाम करीब साढ़े सात बजे ढाकल गांव से पहले रजबाहे के पास पीछे से बाइक पर आए तीन युवकों ने उसकी बाइक के साथ अपनी बाइक लगा दी और चाबी निकाल ली।
आरोप है कि एक युवक ने डंडे से उस पर दो-तीन वार किए और रुपये मांगे। इसके बाद एक आरोपी उसकी जेब से करीब 6500 रुपये निकालकर ले गया। वारदात के बाद आरोपी उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर सड़क किनारे ग्रीन बेल्ट में धकेलकर फरार हो गए।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से लूटी गई रकम और वारदात में प्रयोग की गई बाइक की बरामदगी करेगी।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, प्रभारी, सदर पुलिस थाना नरवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें