फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे दोस्तों की बाइक में उदयपुरा गांव के पास ट्रक ने शुक्रवार रात टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों दोस्त उछलकर गिर पड़े। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक दोस्त को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शहर के सुखवीर यादव उर्फ सोनवीर (29) निवासी मोहल्ला छिपैटी मोहल्ले के ही अपने दोस्त शिवम के साथ शुक्रवार शाम उदयपुरा में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए था। दोनों देर रात लगभग नौ बजे के घर लौट रहे थे। रास्ते में उदयपुरा के पास पहुंची ही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर पड़ते ही दोनों युवक उछलकर दूर गिरे। राहगीरों की सूचना पर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने सुखवीर को मृत घोषित कर दिया। घायल शिवम की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। परिजन उसे आगरा के एक निजी अस्पताल लेकर गए हैं। वहां उसकी हालत नाजुक है। युवक के छोटे भाई मोहित ने बताया कि सुखवीर पिकअप चालक था। तीन बहन और दो भाइयों में सुखबीर सबसे बड़ा था। बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले पिता का निधन होने के बाद घर की जिम्मेदारी सुखवीर के कंधों पर ही थी। मां सरोज यादव व सभी भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि एक युवक की हादसे में मौत हुई है। दूसरे को उपचार कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें