मोहाली। सीयू के घड़ुआं कैंपस में 5वें एफएपी नेशनल अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किया गया। इसमें 476 से अधिक प्राइवेट स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों को शिक्षा, संस्कृति और लोक कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। अवॉर्ड सेरेमनी में सांसद सतनाम सिंह संधू, गायक एवं अभिनेता करमजीत अनमोल, अभिनेता और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी और एफएपी प्रेसिडेंट डॉ. जगजीत सिंह धुरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
वार कैटेगरी में पहला स्थान अमृत इंडो कैनेडियन स्कूल, लुधियाना और गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल, दूसरा मॉडर्न सेक्युलर पब्लिक स्कूल, तीसरा जितेंद्र ग्रीनफील्ड स्कूल को मिला। कविश्री कैटेगरी में पहला स्थान डिसिप्लिन्ड डिसिपल इंटरनेशनल स्कूल, गुरदासपुर, दूसरा माता गुजरी सीनियर सेकंडरी स्कूल, पटियाला, तीसरा गुरु नानक इंटरनेशनल स्कूल को मिला। कला कैटेगरी में पेंटिंग, स्केचिंग और कोलाज मेकिंग में भी कई स्कूलों को पुरस्कार मिला।