वीरांगना रानी तलाश कुंवरि सिंह स्मारक जिला महिला अस्पताल में प्रसव के केस पर हक जमाने को लेकर आशा कर्मियों में जमकर मारपीट हुई। मेन गेट के पास महिलाओं में मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में किसी तरह से दोनों को शांत किया गया। इस दौरान मरीज इलाज के लिए तड़पती रही।
शनिवार को महिला अस्पताल में प्रसव पीड़िता को दिखाने के लिए उसके परिवार के लोग जैसे ही अस्पताल के गेट पर पहुंचे कि आशा कर्मी साधना यादव और शारदा यादव में झड़प होने लगी। इन दोनों में एक शहर क्षेत्र की आशा है तो दूसरी बहादुरपुर ब्लॉक में तैनात है। शनिवार को अगई भगाड़ गांव से आई गर्भवती पर शहर की आशा हक जमाने लगी। बता दें कि आशा इसलिए प्रसवा पर हक जमाना चाहती हैं ताकि उनका लक्ष्य पूरा हो सके। अस्पताल के प्रभारी एसआईसी डॉ. गणेश यादव ने बताया कि आशा कर्मियों के बीच हुई मारपीट के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।