फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीय स्पर्धा के लिए 25 प्रतिस्पर्धियों का चयन

Sat, 05 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री भगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय स्पर्धा के अंतिम दिन 25 विषयों की वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम स्थान पाने वाले 25 प्रतिस्पर्धियों का चयन किया गया। चयनित प्रतिस्पर्धी 28 से 31 दिसंबर तक अगरतला (त्रिपुरा) में होने वाली अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे।
विज्ञापन


एमएचआरडी की ओर से आयोजित स्पर्धा में शनिवार को दूसरे दिन 25 स्पर्धाओं में प्रतिस्पर्धियों ने अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अमरकोष कष्ठपाठ स्पर्धा में हरिशंकर, काव्यकष्ठपाठ में कैलाश, धातुरूप कष्ठपाठ में आशीष बहुखंडी, अष्टाध्यायी कष्ठपाठ मृणालिनी कौशिक, व्याकरण शलाका में अंकित कुमार, ज्योतिष में सतीश चंद्र, व्याकरण भाषण में ज्योति प्रकाश, साहित्य भाषण में मनोज कुमार, जैन बौद्ध भाषण में शिवदेव आर्य, सांख्य योग भाषण में राजेश चंद्र पोखरिया, ज्योतिष भाषण में गंगाशरण, शास्त्रीय स्फूर्ति स्पर्धा श्यामदेव, समस्यापूर्ति में राजेश पोखरिया, अक्षर श्लोकी में सत्यप्रकाश ने बाजी मारी।

समापन समारोह के दौरान उत्तराखंड संस्कृत विवि के पूर्व कुलपति प्रो. महावीर अग्रवाल ने कहा कि संस्कृत भाषा की शास्त्रीय परंपरा को संरक्षित रखने के लिए ऐसी प्रतिस्पर्धाएं होना बहुत जरूरी है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान देवप्रयाग के प्राचार्य प्रो. एस सुब्बारायूडू ने कहा कि प्राचीनकाल से ही विद्वान शास्त्रार्थ आदि के माध्यम से इस परंपरा को जीवित रखते आ रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. भोला झा ने कहा कि चयनित छात्र प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। इस अवसर पर डा. शिवकांत झा, डा. विष्णुकांत पांडेय, डा. निरंजन मिश्र, डा. बीके सिंहदेव, डा. रविंद्र कुमार, डा. मंजुनाथ एसजी, डा. वनमाली आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें