फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khargone: शत प्रतिशत मतदान को लेकर निकाली गई मशाल रैली, कलेक्टर एसपी सहित जिले के अधिकारी हुए शामिल

Sat, 11 May 2024 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन

सार

Khargone: खरगोन नगर में शुक्रवार देर शाम आगामी 13 मई को शत-प्रतिशत मतदान किये जाने को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा के नेतृत्व में शहरी मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से भव्य मतदाता जागरूकता मशाल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में जिले के एसपी धर्मराज मीना सहित जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
मशाल रैली में शामिल जिले के अधिकारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरगोन नगर में देर शाम मशाल जुलूस निकाला गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मशाल प्रज्जवलित कर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के जरिए मतदाताओं को यह संदेश दिया गया कि मतदान सबका अधिकार है। जहां-जहां मशाल रैली पहुंची, वहां मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कलेक्टर ने कहा 13 मई को सभी मतदाता घरों से निकले और शत प्रतिशत मतदान करे। इस दौरान मतदान करने और उसकी गोपनीयता बनाये रखने की शपथ भी दिलाई गयी।
विज्ञापन


बता दें कि इस मशाल रैली में शिक्षा विभाग, जनजाति विभाग स्थानिय निकाय, महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी सहियकाए सहित उक्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी शिक्षक शिक्षीकाए शामिल हुए। वहीं यह रैली एसडीएम कार्यालय से शुरु हुई जो बस स्टैंड, श्रीकृष्ण तिराहा, पोस्ट आफिस चौराहा, राधावल्लभ मार्केट होते हुए वापस एसडीएम कार्यालय पहुंची। जहां इस रेली का समापन किया गया। इस दौरान मतदान को लेकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें