झज्जर। डेंगू से बचाव के लिए मच्छरों के प्रजनन स्थलों को खत्म करना जरूरी है। इसके लिए घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। डीसी वर्षा खांगवाल ने वीववार को नागरिकों से स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सावधानियों का पालन करने और मच्छरों की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है।
डीसी ने कहा कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन के समय भी सक्रिय रहता है। कूलर, गमलों, पुराने टायरों, छतों पर रखे बर्तनों और पानी की टंकियों की नियमित सफाई करें।
सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि बुखार, तेज सिरदर्द, शरीर में दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जी मिचलाने या त्वचा पर लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से परामर्श लें। स्वयं दवा लेने से बचें।