फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सांबा के दढूई गांव में काले कपड़े पहने दिखे तीन संदिग्ध, सुरक्षाबल अलर्ट पर

Mon, 06 Apr 2026 01:25 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क सांबा

सार

सांबा जिले के नड क्षेत्र में तीन संदिग्धों के देखे जाने पर सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं और पूरे क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले के नड क्षेत्र में तीन संदिग्ध देखे जाने के बाद सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन संदिग्धों का सुराग नहीं लग पाया है। घने जंगल के भीतर तक क्षेत्र को खंगाला गया है। सुरक्षाबलों से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी गांव दढूई में ग्रामीणों ने शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे तीन संदिग्ध देखे। लोगों ने बताया कि वे काले कपड़े पहने हुए थे। एक के पास भारी बैग था। इस सूचना के बाद पुलिस के एसओजी, सेना और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर ली और गहन तलाशी अभियान चलाया। जवानों ने घने जंगल में चप्पा-चप्पा क्षेत्र को खंगाला। ये क्षेत्र ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियों से घिरा है। इस क्षेत्र में कंटीली झाड़ियां हैं। इसके बावजूद सुरक्षाबलों ने चिल्लाडंगा तक अभियान चलाया। अभी संदिग्धों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


एहतियातन क्षेत्र में की नाकेबंदी
अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी गई है। वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें