फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसआरएन अस्पताल के चिकित्सक की संदिग्ध दशा में मौत, परिजन कुछ बोलने से कर रहे इ्न्कार

Mon, 06 Apr 2026 01:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) हॉस्पिटल के चिकित्सक आदित्य की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है जिसे लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. आदित्य, जूनियर सर्जन, एसआरएन अस्पताल प्रयागराज। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ.आदित्य की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। फिलहाल विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है जिसे लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। घटना को लेकर परिजन भी स्तब्ध हैं और वह इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पोस्टमार्टम हाउस में पिता दिलीप और छोटा भाई दीपक दोनों मौजूद रहे। घटना को लेकर चिकित्सक भी हैरान हैं। चिकित्सक का अंतिम संस्कार दारागंज घाट पर किया जाएगा। 

विज्ञापन


दारागंज प्रयागराज के मूल निवासी डॉ. आदित्य जूनियर डॉक्टर थे। एसआरएन अस्पताल के सर्जरी डिपार्टमेंट में उनकी तैनाती दो साल पहले की गई थी। रविवार को ड्यूटी करके वह रात में घर चले गए थे। अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात करीब डेढ़ बजे उनकी सांसें थम गईं। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गई। घटना को लेकर अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें