झज्जर। शहर में स्कूल वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यातायात पुलिस ने वीरवार को स्कूल वाहन में ज्यादा बच्चे बैठाने पर तीन वाहनों के चालान किए। इसके अलावा पुलिस की तरफ से अन्य नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के भी चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
यातायात पुलिस की तरफ से अलग-अलग नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के चालान किए जा रहे है। वीरवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 119 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।
बुधवार को भी यादव धर्मशाला के पास एक निजी स्कूल वाहन का ज्यादा बच्चे बैठाने पर चालान किया। स्कूल वाहन में ज्यादा बच्चे बैठाने पर पहले भी रोहतक रोड पर एक हादसा हो चुका है जिसमें एक बच्चे की मौत हुई थी। इसके बाद भी स्कूल वैन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे है।