फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन खिलाड़ियों का अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के तीन खिलाड़ियों यशवर्धन राठी, प्रणव दहिया और प्रियांशु शर्मा ने हाल ही में अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। इन तीनों ने प्रतियोगिता में ऑलराउंडर खेल दिखाया। हरियाणा के विभिन्न खेल मैदानों में 31 अगस्त से 14 सितंबर तक इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में झज्जर की टीम क्वार्टर फाइनल में फरीदाबाद से हारकर बाहर हो गई। फरीदाबाद की टीम ने अंडर-16 प्रतियोगिता की ट्रॉफी जीती। यशवर्धन राठी ने छह पारियों में 19 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 156 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 82 रन रहा, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। राठी ने 9 विकेट भी हासिल किए, जिसमें एक बार चार विकेट लिए। प्रणव दहिया ने छह पारियों में 18 चौकों और एक छक्के की मदद से 152 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 54 रन रहा, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। दहिया ने 10 विकेट भी लिए, जिसमें एक बार चार विकेट शामिल थे।
प्रियांशु शर्मा ने छह पारियों में 20 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 160 रन बनाए। उनका उच्चतम स्कोर 53 रन रहा, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। शर्मा ने प्रतियोगिता में दो विकेट भी प्राप्त किए। तीनों खिलाड़ियों ने अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें