फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की तीन संपर्क सड़कों की होगी मरम्मत, टेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से झज्जर जिले की बादली विधानसभा क्षेत्र में तीन संपर्क सड़कों की विशेष मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए बोर्ड की तरफ से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इस कार्य की अनुमानित लागत 276.78 लाख रुपये है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत यह कार्य वित्त वर्ष 2026-27 की कार्य योजना का हिस्सा है।
विज्ञापन


निविदा सूचना 3 सितंबर को जारी की गई थी। इच्छुक फर्म 14 सितंबर तक ऑनलाइन बोली जमा कर सकेंगी। इन सड़कों में गांव सिलानी से बोडिया बस स्टैंड वाया उखलचना, खेड़ी जट खुंगाई रोड से झज्जर बादली रोड और सुरहा से बामनोला तक की सड़कें शामिल हैं। कार्य पूरा करने की समय सीमा छह महीने निर्धारित की गई है। तकनीकी योग्यता बोलियां 15 सितंबर को डिवीजन झज्जर में ऑनलाइन खोली जाएंगी। वित्तीय बोलियां केवल योग्य बोलीदाताओं के लिए बाद में खोली जाएंगी, जिसकी सूचना अलग से दी जाएगी। गांव सिलानी से बोडिया बस स्टैंड वाया उखलचना तक लगभग 9 किलोमीटर सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी।

इसी प्रकार से खेड़ी जट खुंगाई रोड से झज्जर-बादली रोड तक लगभग 3.3 किलोमीटर और सुरहा से बामनोला तक लगभग 6.6 किलोमीटर लंबे रोड की मरम्मत का काम करवाएगा। इन तीनों मार्गों की मरम्मत होने से लगभग 10 गांवों के लोगों को फायदा होगा। इन सड़कों का निर्माण काफी समय पहले हुआ था और अब कई जगहों पर गड्ढे बन गए हैं। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब मरम्मत होने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें