फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो जेल भेजे

विज्ञापन
-फोटो 97 : वारदात के पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे रविवार देर रात दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे चार युवकों पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि तीसरे आरोपी को दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी। हमले में किसी युवक का कान कट गया था तो किसी की गर्दन, गाल और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे घाव आए हैं। घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


घायलों में किला मोहल्ला निवासी राहुल, श्याम, दीपक और ललित शामिल हैं। बताया गया है कि ललित सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया था कि रविवार रात वह अपने साथियों के साथ ललित की दुकान पर मौजूद था। उसकी शादी की सालगिरह थी और दीपक नई गाड़ी लेकर आया था। सभी सांखोल स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सब्जी मंडी के पीछे मछली मार्केट के पास दो पक्षों के बीच झगड़ा होता दिखाई दिया। वे बीच-बचाव करने लगे।

आरोप है कि इसी दौरान खुद का नाम विराट बताने वाला एक युवक तेजधार हथियार लेकर आया और चारों पर अंधाधुंध हमला कर दिया। हमले में राहुल, श्याम, दीपक और ललित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। थाना सेक्टर-6 पुलिस ने विराट, देवेंद्र निवासी मोहन नगर और विजय निवासी दयानंद नगर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से देवेंद्र और विजय को कोर्ट ने जेल भेज दिया, जबकि आरोपी विराट उर्फ गोलू को वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी, घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने और गहन पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर पुलिस को सौंपा गया है।

वारदात के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि एक आरोपी दो दिन के रिमांड पर है। उससे वारदात में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी सहित मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


-सत्यवीर सिंह, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें