फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Assembly By Election: सीएम सुक्खू की पत्नी समेत देहरा, हमीरपुर, नालागढ़ से 13 ने दाखिल किया नामांकन

Fri, 21 Jun 2024 09:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।

सार

शुक्रवार को देहरा से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को देहरा से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर से कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। कमलेश के नामांकन के दौरान देहरा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सुक्खू मेरे बड़े भाई, कमलेश मेरी भाभी हैं और भाभी मां के समान होती हैं। गत दिन डॉ. राजेश निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे। उन्होंने सीएम सुक्खू पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उधर, नालागढ़ से भाजपा के पूर्व मंत्री हरि नारायण सैणी के भतीजे हरप्रीत सिंह सैणी ने भाजपा से बागी होकर बतौर निर्दलीय अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

विज्ञापन


देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से होशियार सिंह ने नामांकन दाखिल किया। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से डॉ. पुष्पिंदर वर्मा के अलावा प्रदीप कुमार और नंद लाल शर्मा ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया। नालागढ़ से किशोरी लाल शर्मा ने स्वाभिमान पार्टी के अलावा उदय कुमार सिंह, गुरनाम सिंह, हरप्रीत सिंह और विजय सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में नामांकन दाखिल किए। 24 जून को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 25 व 26 जून को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 10 जुलाई को मतदान होगा और 13 को नतीजे घोषित होंगे।
 

विज्ञापन

सीएम जनसभा में बोले- चुनाव में होशियार ने पैसा बांटा, तो ले लेना, यह आपका ही है
देहरा के मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व निर्दलीय विधायक होशियार सिंह का मैंने हर काम किया, लेकिन उन्होंने देहरा की जनता से धोखा किया है। देहरा अब मेरा है, मेरी धर्मपत्नी यहां से चुनाव लड़ रही हैं। देहरा नया इतिहास लिखेगा। निर्दलीय किसी भी दल का साथ दे सकता है, उन पर कोई बाध्यता नहीं होती, लेकिन देहरा के विधायक भाजपा की राजनीतिक मंडी में बिके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि होशियार सिंह चुनाव में धन के प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पैसा बांटेंगे, आप पैसा ले लेना क्योंकि यह आपका ही पैसा है, लेकिन वोट कांग्रेस पार्टी को डालना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें