फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा फैक्टरी चलाने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। असलहा फैक्टरी चलाने वाले गिरोह के एक और बदमाश को पुलिस ने रविवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक तमंचा, एक पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक ने बताया कि शनिवार रात इकनौर के बीहड़ में असलहा बनाकर तस्करी करने वाले गिरोह के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया था। उनका तीसरा साथी मौके से भाग निकला था। उसकी तलाश के लिए दो टीमें लगाईं थीं। रविवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान लुधियानी चौराहे के पास से मुकेश उर्फ कल्लू निवासी ग्राम मोढ़ादेव थाना भरथना को मुठभेड़ कर पकड़ लिया गया।
उसके पास से पुलिस को एक तमंचा 315 बोर का बरामद हुआ व एक पिस्टल 32 बोर की व 315 बोर व 32 बोर और नौ एमएम के कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी में पुलिस को बताया वह व उसके साथी सज्जन व अभिषेक इकनौर क्षेत्र के बीहड़ में अवैध असलहा बनाते पुलिस के आ जाने पर पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद बाइक चोरी की निकली। आरोपी के विरुद्ध थाना पुलिस ने मुठभेड़ के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें