जींद। शहर के सेक्टर-11 में चोरों ने दिनदहाड़े एक मकान से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सेक्टर-11 निवासी सोनिया ने एफआईआर में बताया कि 12 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे से तीन बजे के बीच उसके घर में चोरी हुई। इस दौरान अज्ञात घर में घुसे और सामान खंगालकर कीमती आभूषण चोरी कर ले गए। चोर घर से सोने की तीन चेन, दो लॉकेट, एक कान की बाली, चांदी की पायल और अन्य चांदी का सामान चोरी कर ले गए। इसके अलावा घर में रखी कुछ नकदी भी गायब मिली। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपितों की पहचान की जा सके।