फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लवी मेले में खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, दुकानदारों को दिए जरूरी निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था जांची, नियमों का पालन करने की दी हिदायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता समिति की उपसमिति ने मेला मैदान में लगी खाद्य पदार्थों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने खाद्य स्टालों पर साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और खाद्य सामग्री तैयार करने के तरीकों की जांच की। खंड चिकित्सा अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार निरीक्षण के दौरान कुछ खाद्य स्टालों पर व्यक्तिगत स्वच्छता, खाद्य पदार्थों को संभालने और साफ-सफाई से जुड़ी कमियां पाई गईं। समिति ने संबंधित दुकानदारों को इन कमियों को तुरंत दूर करने और निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले कर्मचारियों को साफ कपड़े, एप्रन, दस्ताने और सिर ढकने के लिए कवर पहनने की हिदायत दी गई। इसके अलावा दुकानदारों को बासी, दूषित और एक्सपायरी खाद्य सामग्री नहीं बेचने और खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के निर्देश दिए गए। टीम ने खाद्य पदार्थ तैयार करने वाले स्थानों, बर्तनों, काउंटरों और आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता भी जांची। दुकानदारों को खाना पकाने और पीने के लिए सुरक्षित पानी इस्तेमाल करने, ठोस एवं तरल कचरे के उचित निपटान और खाद्य सामग्री को धूल, मक्खियों व अन्य दूषित तत्वों से बचाकर रखने को कहा गया। साथ ही सभी खाद्य विक्रेताओं को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) का वैध पंजीकरण या लाइसेंस सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें