फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani theft case: हल्द्वानी में रिटायर्ड दरोगा के घर हुई चोरी का खुलासा, नाबालिग निकला मास्टरमाइंड

Wed, 11 Oct 2023 09:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में रिटायर्ड दरोगा के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चोरी के मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।बता दें कि, इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं। इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड एक नाबालिग लड़का है।

विज्ञापन


एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मुखानी थाना क्षेत्र में आरटीओ रोड पर रहने वाले रिटायर्ड दरोगा के बंद घर में 29 सितंबर को चोरी हुई थी। 

रिटायर्ड दरोगा ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी
रिटायर्ड दरोगा ने पुलिस में मामले की तहरीर दी थी। रिटायर्ड दरोगा के तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की एक टीम का गठन किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस चोरी के मामले में 10 अक्तूबर को तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर अन्य लोगों को 11 अक्तूबर को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को पता चला की इस गिरोह का मास्टरमाइंड एक नाबालिग लड़का है, जो पुलिस के हिरासत में ही हैं। 

यह भी पढ़ें-  Uttarakhand High Court: हाईकोर्ट का सरकार से सवाल, क्यों शुरू नहीं की निकाय चुनाव प्रक्रिया
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में दो सुनार हैं, जिनका नाम सुंदर और कमलेश हैं। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। दोनों नैनीताल में सुनार का काम करते हैं। एक सुनार का नाम विजय कुमार है, जिसकी हल्द्वानी में सुनार की दुकान है। राजेंद्र और संदीप हल्द्वानी के रामपुर रोड पर रहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें