फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 का नहीं छूटा दाग, इस बार भी बहादुरगढ़ में नहीं होगी नीट

विज्ञापन
02jjrp01- नीट परीक्षा को लेकर बैठक लेते जिला ​शिक्षा अ​धिकारी रतिंद्र सिंह। स्रोत : ​शिक्षा विभ
विज्ञापन
झज्जर। 2024 में बहादुरगढ़ में नीट के दौरान मिली अनियमितताओं के चलते इस बार भी वहां केंद्र नहीं बनाया गया है। जिले में 8 केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्र इस बार झज्जर शहर और आसपास के गांव में बनाए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को 8 केंद्रों पर होने वाली नीट-यूजी की परीक्षा में 2321 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रशासन की तरफ से अपनी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस परीक्षा के लिए रविवार को विद्यार्थी 11 से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश कर सकेंगे और अंतिम प्रवेश का समय 1:30 रखा गया है। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा और 5 बजे परीक्षा संपन्न होगी। व्यवस्था के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कल सुबह से ही शाम परीक्षा होने के बाद 6 बजे तक भी सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं जारी रहेगी।
नीट-यूजी परीक्षा को लेकर जिला पुलिस ने व्यापक स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने कहा कि परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि किसी भी प्रकार की अनावश्यक भीड़ या संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास नाकेबंदी भी की गई है और तैनात पुलिस कर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने के लिए कहा गया है। परीक्षा केंद्रों के अंदर केवल ड्यूटी पर तैनात स्टाफ और परीक्षार्थियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
शांति एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 लागू रहेगी। परीक्षार्थियों की गहन तलाशी के लिए एचएचएमडी और फ्रिस्किंग टीमों को तैनात किया गया है। सभी पुलिस कर्मियों को वॉकी-टॉकी से लैस किया गया है ताकि किसी भी सूचना का तुरंत आदान-प्रदान किया जा सके।
पीसीआर और राइडर टीमों को परीक्षा केंद्रों के आसपास लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर भी रोक रहेगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी फोटो स्टेट व स्टेशनरी की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 14 विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।


इंसेट
प्रत्येक सेंटर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि 3 मई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन ने एनटीए के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक सेंटर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट व अन्य अधिकारियों की तैनाती की है। एसडीएम झज्जर को सभी परीक्षा केंद्रों का ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
इंसेट

डीईओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
परीक्षा को लेकर शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी ड्यूटी देने वाले स्टाफ कर्मियों से बातचीत की और उनकी मां की शंकाओं का निराकरण भी किया।
विज्ञापन


इंसेट
यह बनाए गए परीक्षा केंद्र



-राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर
-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी खुमार
-जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई
-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिलानी
-पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर
-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डावला
-केंद्रीय विद्यालय झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें