झज्जर। सीएम फ्लाइंग की तरफ से विभिन्न गलियों के निर्माण के बाद लिए गए निर्माण सामग्री के नमूनों की जांच मेरठ में होगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सीएम फ्लाइंग ने पीडब्ल्यूडी बीएंडआर और नगर परिषद के अधिकारियों के साथ मिलकर इस माह दो बार शहर में बनाई गईं गलियों के नमूने भरे थे। निर्माण सामग्रियों के 48 नमूने लिए गए थे। सीएम फ्लाइंग को घटिया निर्माण सामग्री के अलावा बेड सही नहीं बिछाने की शिकायतें मिली थी।
शिकायतों के आधार पर टीम का गठन किया गया था जिसमें सीएम फ्लाइंग के सदस्यों के अलावा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एसडीओ, जेई और नगर परिषद के एमई और जेई को शामिल किया गया था। इन सदस्यों की देखरेख में ही नगर परिषद की तरफ से बनाई गई विभिन्न कालोनियों में मौके पर जाकर निर्माण सामग्री के नमूने लिए गए थे।
इसंेट
इन काॅलोनियों से लिए गए थे नमूने
टीम ने 8 जनवरी को शहर की पुजावा कॉलोनी, लाल सिंह कॉलोनी, गाजी कमाल कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, भगत पूर्णमल कॉलोनी में अलग-अलग गलियों से कुल 24 नमूने लिए थे। इसके बाद 13 जनवरी को लाल सिंह पार्ट-2, जय हिंद कॉलोनी और शिव कॉलोनी में बनी गलियों से 24 नमूने लिए थे।