फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट बीएलओ को सम्मानित करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट जिले में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सेक्टर सुपरवाइजरों को सम्मानित करेगा। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में नारनौल खंड के प्रत्येक सुपरवाइजर सर्कल से एक उत्कृष्ट बीएलओ और एक सर्वश्रेष्ठ सुपरवाइजर को सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूहों और व्यक्तिगत संदेशों से करीब 21 हजार नागरिकों तक जानकारी पहुंचाई है। सचिव डॉ. मनोज यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने लोगों से बीएलओ का सहयोग करने और समय पर गणना प्रपत्र जमा कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें