फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को करारा सबक सिखाएगी जनता : सीएम

Fri, 16 Dec 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पोखरी (चमोली)
विज्ञापन
पोखरी में सतत संकल्प विकास यात्रा के दौरान योजनाओं का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री हरीश रावत। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा ने राज्य में लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। अब जनता भाजपा को करारा सबक सिखाने को तैयार बैठी है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को कांग्रेस की सतत संकल्प विकास यात्रा के तहत यहां आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि गढ़वाल में विधानसभा चुनावों की जिम्मेदारी उन्होंने कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी को सौंपी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के पास राज्य के विकास का रोडमैप है, लेकिन समय की कमी के कारण इस कार्यकाल में कार्य पूरे नहीं हो पाए हैं। क्षेत्रीय विधायक और कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी की पीठ थपथपाते हुए उन्होंने कहा कि चमोली के विकास पुरुष कहे जाने वाले स्व. नरेंद्र भंडारी के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य राजेंद्र भंडारी ने किया है।

कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर जनता को लाइन में खड़ा करने का कार्य किया है। सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतेंद्र नेगी, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष रजनी भंडारी, विनीता देवी, कुंवर सिंह चौधरी, वीरेंद्र भंडारी, फतेराम सती, वीरेंद्र बर्तवाल, गोपाल पंवार, विक्रम नेगी, गिरीश किमोठी, मधु बर्तवाल और माला कंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


योजनाओं का शिलान्यास
पोखरी (ब्यूरो)। सतत संकल्प विकास यात्रा के दौरान पोखरी पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिलासू और बमोथ में खेल मैदान, नैल सांकरी और गुनियाला खाल-दुदखंबा देवी पैदल खंड़जा मार्ग तथा पोखरी शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की योजनाओं का शिलान्यास किया। इस मौके पर कृषि मंत्री राजेंद्र भंडारी, सतेंद्र नेगी, रजनी भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें