फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी 34 उम्मीदवारों के नामांकन सही मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (बीसीसीआई) की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की छंटनी की गई। जांच में सभी 34 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए। अब उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनावी तस्वीर स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

बीसीसीआई कार्यकारिणी के 21 पदों के लिए दो ग्रुपों के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो नवंबर को उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
चुनाव अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। पहले मतदाता सूची में 667 नाम शामिल थे। हाईकोर्ट के निर्देश पर सत्यापन और संशोधन के बाद जिला सोसायटी रजिस्ट्रार ने छह नाम हटा दिए हैं। अब 661 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी चुनाव के लिए 17 नवंबर को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। 18 नवंबर को निर्वाचित सदस्यों की सूची जारी होगी। इसके बाद 19 और 20 नवंबर को गवर्निंग बॉडी के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें