फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में आत्मविश्वास, संख्या ज्ञान बढ़ा रहा निपुण हरियाणा मिशन

विज्ञापन
25jjrp07- रामलीला प्रस्तुति के दौरान स्कूली बच्चे। स्रोत : प्रचार विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। किसी बच्चे का पहली बार आत्मविश्वास के साथ पढ़ना, संख्याओं को समझना, चित्र देखकर कहानी सुनाना या सहजता से अपनी बात कहना शिक्षा के ये छोटे-छोटे पड़ाव भविष्य के बड़े बदलाव की मजबूत नींव तैयार करते हैं। बच्चों में इन्हीं बुनियादी कौशलों को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘निपुण हरियाणा मिशन’ प्रदेशभर में व्यापक शैक्षिक अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है।
झज्जर में मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ स्थानीय जरूरतों के अनुरूप नवाचार और निरंतर शैक्षिक अनुश्रवण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डीईओ रतींद्र सिंह ने बताया कि ‘मिशन निपुण झज्जर’ के तहत बच्चों की सीखने की गति बढ़ाने, मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान मजबूत करने और भाषायी कौशल विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां अपनाई जा रही हैं। इनमें विद्यालयों की जरूरतों, शिक्षकों के अनुभव और बच्चों की सीखने की क्षमता को ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला संयोजक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि शिक्षकों, विद्यालय प्रमुखों, खंड शिक्षा अधिकारियों, मेंटर्स और अकादमिक टीमों की सक्रिय भागीदारी से अभियान को साझा शैक्षिक प्रयास का स्वरूप मिला है। बच्चों की सीखने की प्रगति के आधार पर शिक्षण पद्धतियों में आवश्यक बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

चित्र, कहानी, संवाद, खेल और गतिविधि आधारित शिक्षण के माध्यम से बच्चों को विषय समझने, पढ़ने, बोलने और अपनी बात प्रभावी ढंग से व्यक्त करने के अवसर दिए जा रहे हैं। नवाचारों को केवल गतिविधियों तक सीमित न रखकर वास्तविक सीखने के परिणामों से जोड़ने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें