झज्जर। एनएससीए झज्जर और नेक्स्ट्रा एकादश की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में नेक्स्ट्रा एकादश की टीम ने 71 रनों से जीत दर्ज की। मैच में नेक्स्ट्रा एकादश की टीम के खिलाड़ी गौरव यादव को 130 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया।
नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेला गया। नेक्स्ट्रा एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेक्स्ट्रा एकादश की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट पर 306 रन बनाए। गौरव यादव ने 97 गेंदों में 10 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 130 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में विशेष देशवाल ने पांच विकेट हासिल किए।
इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससीए झज्जर की टीम 36 ओवरों में 235 रनों पर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में सचिन जांगड़ा ने 51 गेंदों में पांच चौकों व दो छक्काें की मदद से 48 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में आकाश व यश यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस दौरान मैच में नेक्स्ट्रा एकादश की टीम के खिलाड़ी गौरव यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं एनएससीए झज्जर की टीम के खिलाड़ी विशेष देशवाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।