फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर और स्लोगन से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में एनएसएस इकाई की ओर से रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्राओं ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि के जीवन, आदर्शों और शिक्षाओं का संदेश दिया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सामाजिक परिवर्तन, मानवीय गरिमा और आत्मपरिवर्तन की प्रेरणा देता है। व्यक्ति की महानता उसके अतीत से नहीं, बल्कि विचारों, कर्मों और आचरण से तय होती है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और समाज में समानता, सद्भावना व नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।



-फोटो 91 : पोस्टर और स्लोगनों से नैतिकता व सामाजिकता का संदेश देती स्वयंसेविकाएं। स्रोत कॉलेज



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें