फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलिया खाप के ऐतिहासिक शाही पलंग का नाम समाधान मंच, सोंधी चबूतरे पर स्थापित

विज्ञापन
फोटो नंबर 72: चबूतरे पर समाधान मंच के पहुंचने पर मौजूद गुलिया खाप के प्रधान सुनील गुलिया। (संवा
विज्ञापन
बादली। गुलिया खाप के ऐतिहासिक शाही पलंग को दशहरा पर्व पर सोंधी गांव के चबूतरे पर स्थापित किया गया। खाप प्रधान सुनील गुलिया ने इसका नाम ‘समाधान मंच’ रखा। अब यहां खाप की बैठकें होंगी और सामाजिक मामलों पर फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन

गांव के सरपंच गोविंद सिंह ने यह पलंग खाप को भेंट किया है। स्थापना के दौरान खाप पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने स्वागत किया। हांसी जिले के ढाणा खुर्द गांव में तैयार करवाए गए इस पलंग पर चौपड़ खेल और महाभारत के चक्रव्यूह की आकृतियां बनाई गई हैं।
इस अवसर पर एचडी ग्रुप के निदेशक एवं खाप सचिव रमेश गुलिया, सतगामा प्रधान धर्मपाल, गोविंद सिंह, खजान सोंधी, फर्रुखनगर गौशाला के प्रधान बिजेंद्र गुलिया, सरपंच मलखान निमाणा, सरपंच प्रदीप कलोई और हिम्मत थानेदार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऊंचाई बढ़ाने के साथ होगी नक्काशी
सुनील गुलिया ने बताया कि फिलहाल मंच की ऊंचाई 4 फीट 6 इंच है। इसे दो से तीन फीट और ऊंचा करने की योजना है। बुजुर्गों की सुविधा के लिए सीढ़ियां बनाई जाएंगी। इसके अलावा गुरुग्राम से कलाकार बुलाकर अतिरिक्त कलाकृति और नक्काशी करवाई जाएगी।

फोटो नंबर 71: समाधान मंच के चबूतरे पर पहुंचने पर बैठकर खेल रहे क्षेत्र के बच्चे। (संवाद)
फोटो नंबर 72: चबूतरे पर समाधान मंच के पहुंचने पर मौजूद गुलिया खाप के प्रधान सुनील गुलिया। (संवाद)

फोटो नंबर 72: चबूतरे पर समाधान मंच के पहुंचने पर मौजूद गुलिया खाप के प्रधान सुनील गुलिया। (संवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें