फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन में 66 हजार को ही दिए नोटिस, 19 दिन में कैसे होगी सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रवि हसिजा
विज्ञापन

झज्जर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत त्रुटियां ठीक करने का अभियान जारी है लेकिन रफ्तार धीमी है। जिले में कुल 1,53,040 लोगों को नोटिस वितरित किए जाने हैं लेकिन अब तक 66,211 लोगों को ही सुनवाई के लिए नोटिस दिए गए हैं। 86,829 लोगों को नोटिस दिया जाना अभी लंबित है। नोटिस वितरण का काम एक अगस्त से शुरू हुआ है और 30 अगस्त तक चलेगा।

बहादुरगढ़ विधानसभा में सबसे अधिक 42,213 नोटिस देने हैं। इनमें से अब तक 22,578 नोटिस बांटे गए हैं और 19,635 लंबित हैं। बेरी विधानसभा में 10,792 नोटिस बांटे गए हैं जबकि 19,966 लंबित हैं। बादली विधानसभा में 10,773 नोटिस बांटे गए हैं और 18,237 लंबित हैं। झज्जर विधानसभा में स्थिति सबसे बेहतर है। यहां 22,068 नोटिस बांटे जा चुके हैं जबकि 6,413 लंबित हैं।
विज्ञापन


अब तक 7,895 नोटिस पर सुनवाई हो चुकी है, जबकि 12,144 लोग नोटिस मिलने के बाद सुनवाई में नहीं पहुंचे या किसी अन्य कारण से सुनवाई नहीं हो सकी। लैप्स हुई तारीखों में अब तक केवल 17 सुनवाई की तिथियां री-शेड्यूल की गई हैं जबकि 6,578 तिथियां री-शेड्यूल होना बाकी हैं। इनमें तीन सुनवाई ऐसी हैं जिनकी निर्धारित तिथि पांच दिन से अधिक पहले निकल चुकी है। सुनवाई के दौरान अब तक 23 लोग अयोग्य पाए गए हैं।

नोटिस की सुनवाई के बाद 1293 को किया गया शामिल
नोटिस मिलने के बाद उसकी सुनवाई की जा रही है। सुनवाई के बाद अब तक 1293 लोगों के नाम फाइनल सूची के लिए जोड़ने के लिए भेजे जा चुके हैं। इसके अलावा 11755 लोगों के नाम ड्राफ्ट से आगे फाइनल सूची के लिए तय हो गए हैं।
विज्ञापन


30 अगस्त तक करें आवेदन

जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची में पात्र नागरिक का नाम नहीं है तो 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करें। नाम, पता या अन्य विवरण में गलती होने पर फॉर्म-8 से सुधार कराया जा सकता है। दावे-आपत्तियां भी 30 अगस्त तक बीएलओ के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावे-आपत्तियों का 28 सितंबर 2026 तक निस्तारण होगा और अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची 3 अक्तूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने मतदाताओं से अंतिम सूची का इंतजार न कर समय रहते नाम व विवरण जांचने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें