इटावा। रेलवे ने इटावा-झांसी एक्सप्रेस के फरवरी तक बंद होने के बाद माघ मेले में ग्वालियर-प्रयागराज ट्रेन का सात जनवरी से संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन को 12 फरवरी तक चलाया जाएगा। इस ट्रेन के चलने से इटावा समेत आसपास क्षेत्रों के लोग आसानी से प्रयागराज व ग्वालियर चलने से आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
यह जानकारी उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि आगामी माघ मेला को देखते हुए आरक्षित रिंग रेल सर्विसेज/मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसमें ट्रेन संख्या 01806 ग्वालियर-प्रयागराज आरक्षित साप्ताहिक रिंग रेल (वाया गोविंदपुरी) का संचालन किया जाएगा। इस ट्रेन का संचालन आठ जनवरी से किया जाएगा। यह ट्रेन ग्वालियर से रात आठ बजकर 10 मिनट पर चलेगी।
इसके बाद यह ट्रेन शनिचरा, मालनपुर, गोहद रोड, सोनी, भिंड होते हुए रात 11 बजकर 23 मिनट पर आएगी। इसके बाद पनकीधाम, गोविंदधाम, बिंदकी रोड, फतेहपुर, खागा, सिराथू, भरवारी व प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचेगी। यह ट्रेन का 12 फरवरी तक चलेगी। (संवाद)