बकेवर। करबाखेड़ा गांव में स्थित एक गेस्ट हाउस में 28 नवंबर को शादी समारोह में गर्म भोजन को लेकर घरातियों-बरातियों में मारपीट हो गई थी। नाराज दूल्हे ने दुल्हन के मौसरे भाई को चाकू घोंपकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने दूल्हा समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को दूल्हे और उसके पिता को गिरफ्तार करके न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के ग्राम मुरैथा निवासी चंद्रभान ने बकेवर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम हविलिया निवासी चंद्रभान के पुत्र से तय की थी। 28 नवंबर को बरात करबाखेड़ा गांव में आई थी। जयमाला पड़ने के बाद दूल्हे के भाइयों और पिता ने बरातियों के लिए गर्म खाना की मांग करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी थी। समझाने पर दूल्हे आकाश बाबू ने भतीजे विक्की के पेट में कटारी मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
सोमवार को लखना चौकी इंचार्ज स्वदेश कुमार को सूचना मिली कि घटना का आरोपी दूल्हा आकाश बाबू और उसका पिता चंद्रभान निवासी हवेलियां बकौली थाना ऊसराहार, किसी से मिलने के लिए बिजौली आए थे। उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया गया।