फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी सरकार : डॉ. अरविंद

विज्ञापन
12jjrp04- कार्यक्रम के दौरान साधु-संतों का आशीर्वाद लेते मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा। स्रोत : प्रचा
विज्ञापन
सहकारिता, कारागार, पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि बाजरा खरीद पोर्टल में तकनीकी खराबी के कारण परेशानी आ सकती है लेकिन सरकार की मंशा किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी स्पष्ट कर चुके हैं कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

वह वीरवार को अपने दादा पंडित जानकी प्रसाद शर्मा की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के बाद बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भंडारे में भी भाग लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों के बीच पराली नहीं जलाने को लेकर जागरूकता बढ़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लगातार अपील का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अभी भी पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में वहां भी किसानों को अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है।
कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि उनके दादा पंडित जानकी प्रसाद शर्मा का संपूर्ण जीवन आध्यात्मिक चिंतन, समाज सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनका संत कबीरदास की वाणी और आध्यात्मिक चिंतन से गहरा लगाव था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें