05jjrp28- नहर में शव को ढूंढते टीम के सदस्य। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कारखानेदार व श्रमिक संगठन पदाधिकारी। स्रोत: विभाग
- एसडीआरएफ की टीम ने अकहेड़ी मदनपुर तक चलाया सर्च अभियान, नहीं लगा सुराग
फोटो-28
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। थाना बेरी क्षेत्र के गांव पलड़ा-पहाड़ीपुर के बीच से गुजर रही जेएलएन में वीरवार दोपहर नहाने गई उत्तर प्रदेश के जिला संभल स्थित खंडवा की तरन्नुम का 30 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका।
शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम शाम तक गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाती रही। अकहेड़ी मदनपुर पंप हाउस तक सर्च अभियान चलाया गया। अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया। अब शनिवार सुबह फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।
गांव पहाड़ीपुर निवासी सोनू के खेत में अनिल व तरन्नुम काम कर रहे थे। दोपहर करीब एक बजे तरन्नुम नहर में नहाने के लिए गई तो उसका पैर फिसल गया और वह नहर में बह गई। उसको बचाने के चक्कर उत्तर प्रदेश के बदांयू स्थित गांव खोड़ा निवासी अनिल नहर में कूद गया।
बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटे बाद 200 मीटर की दूरी पर अनिल के शव को बरामद कर लिया, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।
शनिवार को अनिल के शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।