झज्जर। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिलानी गांव और झज्जर शहर में कार्रवाई की। विभिन्न प्रतिष्ठानों से 27 गैस सिलिंडर जब्त किए गए। इनमें 20 घरेलू और सात वाणिज्यिक गैस सिलिंडर शामिल थे।
विभाग को प्रशासन के समाधान शिविर और अन्य माध्यमों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। टीम ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। इंस्पेक्टर अजय राठी ने बताया कि अभियान सिलानी गांव से शुरू हुआ। टीम में इंस्पेक्टर रंजन, सब इंस्पेक्टर अजय और सब इंस्पेक्टर रितु भी शामिल थे। जब्त किए गए सभी सिलिंडरों को कब्जे में ले लिया गया है।