फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले से बनी अंडर ग्राउंड पार्किंग में लगेगी लिफ्ट

Tue, 15 Oct 2013 01:44 AM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने शहर में पहले से बनी अंडर ग्राउंड पार्किंग को भी चलाने की योजना है। सोमवार को मेयर ने इन्हें चलाने के लिए अधिकारियों से सुझाव मांगे, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि शहर में जो पांच अंडर ग्राउंड पार्किंग हैं उन पर भी लिफ्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन


मालूम हो कि ‘अमर उजाला’ ने सेक्टर-17 की तीन और मध्यमार्ग की दो अंडर ग्राउंड पार्किंग की स्थिति से अवगत कराते हुए खबर प्रकाशित की थी। मेयर सुभाष चावला ने बताया कि इन अंडर ग्राउंड पार्किंग का निर्माण 1998 में हुआ था। उन्होंने बताया कि इन अंडर ग्राउंड पार्किंगों को भी चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस समय जिस अंडर ग्राउंड पार्किंग में बरसात में पानी की निकासी की दिक्कत है उसे भी दूर किया जाएगा। अधिकारियों को पूरा प्लान तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


अभी पुलिस बूथ को नहीं हटाया
मंगलवार को मल्टीलेवल पार्किंग के शिलान्यास के समारोह होने केकारण सोमवार को पूरा इंजीनियरिंग विंग तैयारियों में जुटा रहा। इस समारोह की तैयारियों के लिए पुराने ओवरब्रिज के नीचे नई सड़कों की कारपेटिंग की गई, जिस कारण इस सड़क को बंद किया गया।

इस कारण डीसी आफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माण स्थल पर अभी भी पुलिस का बूथ बना हुआ है, जिसे इंजीनियरिंग विंग की ओर से नहीं हटाया गया। जबकि, यह निर्णय हो चुका है अब पुलिस बूथ ताज होटल के सामने बनेगा। शिलान्यास समारोह के लिए शहर की कई रेजिडेंट्स और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को भी निमंत्रण कार्ड भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें