फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभा खड़ा करते समय किसान के ऊपर गिरा, मौत

Fri, 23 Nov 2018 11:12 PM IST
हमीरपुर
विज्ञापन
मृतक किसान अमीर हसन (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। जलालपुर थानाक्षेत्र के छेड़ीबेनी गांव में निजी नलकूप की विद्युत लाइन बनाते समय खंभा गिर जाने से 52 वर्षीय किसान की दबकर मौत हो गई। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को भी नहीं दी है। मृतक पर 50 हजार का कर्ज बताया जा रहा है।       
विज्ञापन

छेड़ीबेनी गांव के अमीर हसन (52) के छोटे भाई खुशबुद्दीन ने निजी नलकूप लगवाया है। गुरुवार से नलकूप के लिए बिजली लाइन बनाने का काम चल रहा था। पांच खंभे भी खड़े हो गए थे। एक खंभा कम पड़ जाने पर हाइड्रा मशीन से गड्ढा खुदवाने के बाद काम बंद करा दिया गया था। शुक्रवार को खंभे की जुगाड़ हो जाने पर अमीर हसन व खुशबुद्दीन ग्रामीणों की मदद से खंभा खड़ा कर रहे थे। तभी रस्सी टूट जाने से खंभा गिरता देख सभी लोग दूर भागने लगे। लेकिन अमीर हसन भागते समय गिर गया। जिससे खंभा उसके ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई खुशबुद्दीन ने बताया कि उसके बड़े भाई के दो बेटे रियाजुद्दीन (22) व शमसुद्दीन (17) दिल्ली में काम करते हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी हैं। सबसे छोटी चांदनी की शादी के लिए वर की तलाश की जा रही थी। उसके भाई के पास मात्र एक एकड़ जमीन है। वह किसान व मेहनत मजदूरी से परिवार का पेट पालता था। उसके ऊपर गांव के लोगों का करीब 50 हजार का कर्ज भी है। खुशबुद्दीन ने बताया कि फिलहाल घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है। किसान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें