फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेठों के सेठ खाटू नरेश, दुनिया के सेठ फोटो स्टेट, बाबा हमारा सबसे ग्रेट...पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-9 स्थित हुडा ग्राउंड में शुक्रवार रात श्री भगवती युवा मित्र मंडली की ओर से माता रानी का भव्य जागरण आयोजित किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपनी मधुर आवाज और भक्तिमय प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि पूरा पंडाल माता रानी के जयकारों से गूंज उठा। जागरण में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता रानी के दरबार में शीश नवाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गायक मित्तल ने सेठों के सेठ खाटू नरेश, दुनिया के सेठ फोटो स्टेट, बाबा हमारा सबसे ग्रेट...भजन प्रस्तुत करते ही पंडाल में श्रद्धालु जमकर झूम उठे।
विज्ञापन


जागरण में विधायक राजेश जून भी परिवार सहित शामिल हुए। उन्होंने माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। रातभर चले भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। कन्हैया मित्तल की प्रस्तुतियों पर महिलाओं, युवाओं और अन्य श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए भजनों पर झूमते नजर आए। इनके अलावा गायक हेमंत ठाकुर, किशोरी कनिष्का, संजय शर्मा, कथा व्यास डिंपी राम भी पहुंचे।



भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

जागरण में माता रानी की महिमा के साथ श्याम बाबा के भजन भी प्रस्तुत किए गए। गायक कन्हैया मित्तल ने हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, इतिहास बना दूंगा, रिंगस से मोड़ से... जैसे लोकप्रिय भजनों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं, माता रानी की भेंटों पर भक्तों ने तालियां बजाकर और जयकारे लगाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। रात बढ़ने के साथ ही पंडाल में श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी बनी रही। भजन-कीर्तन और माता रानी के जयकारों से हुडा ग्राउंड का वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। आयोजन में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर सुख, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो 87 : माता रानी के जागरण में भजन प्रस्तुत करते गायक कन्हैया मित्तल। स्रोत समिति

-फोटो 88 : माता रानी के जागरण में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें