फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने रात्रि ठहराव कर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

विज्ञापन
01jjrp02-गांगटान गांव में आयोजित रात्रि ठहराव में लोगों की समस्याएं सुनती उपायुक्त। स्रोत : प्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। गांव गांगटान स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें डीसी वर्षा खांगवाल ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और गांव के विकास से जुड़े सुझावों पर चर्चा की।
सरपंच दलबीर सिंह ने डीसी का स्वागत किया और गांव की प्रमुख मांगें रखीं। ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पशुपालन से संबंधित समस्याएं बताईं। डीसी वर्षा खांगवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। स्थानीय स्तर पर संभव समाधानों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने रात्रि ठहराव में रखी गई समस्याओं पर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्हें अगले 3-4 दिन में स्थल निरीक्षण करने को कहा गया। निरीक्षण के बाद 7 से 15 दिन में अंतिम रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया। डीसी ने अधिकारियों से कार्यालय में छोटी समस्याओं के निपटान के लिए दरबार लगाने को भी कहा। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध करवाना है। एक ग्रामीण ने केंद्र सरकार से एक ही गांव के लड़का-लड़की की शादी न होने का कानून बनाने की मांग रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें